Shillong : मेघालय में चुनाव के बाद कम से कम तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई हिंसा में कई लोग घायल हो गये. राज्य में रहस्यमय स्थिति में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स के मईरंग निर्वाचन क्षेत्र, ईस्ट खासी हिल्स के शेल्ला और वेस्ट जयंतिया हिल्स के मोवकैव में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है. जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मईरंग में उपायुक्त (डीसी) कार्यालय परिसर में खड़े कई वाहनों में आग लगा दी गयी. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/mamatas-tone-on-opposition-unity-different-said-will-contest-lok-sabha-elections-alone-not-alliance-with-anyone/">विपक्षी
एकता पर ममता के सुर अलग, कहा, अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी के साथ गठबंधन नहीं
गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा, पेगासस मोबाइल में नहीं उनके दिमाग में है, देश का अपमान करने की आदत है
एकता पर ममता के सुर अलग, कहा, अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी के साथ गठबंधन नहीं
एक व्यक्ति का शव बरामद
उन्होंने कहा, हिंसा वाली जगह पर रहस्यमय स्थिति में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. गुरुवार को कांग्रेस समर्थकों द्वारा मईरंग विधानसभा क्षेत्र के परिणामों पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीसी कार्यालय का घेराव करने के तुरंत बाद हिंसा शुरू हो गयी. बता दें कि मेघालय विधानसभा अध्यक्ष एवं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के प्रमुख मेटबाह लिंगदोह ने इस सीट पर कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी बत्शेम रिनथियांग को मामूली अंतर से मात दी है. अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस ने कल रात हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/anurag-thakur-lashed-out-at-rahul-gandhi-said-pegasus-is-not-in-mobile-but-in-his-mind/">राहुलगांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा, पेगासस मोबाइल में नहीं उनके दिमाग में है, देश का अपमान करने की आदत है
Leave a Comment