Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: नवोदय विद्यालय में छात्राओं के बीच नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने किया मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा सोमवार को बहरागोड़ा पूर्वांचल बालिकुड़िया स्थिति नवोदय विद्यालय में जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया. संस्था की सदस्य रिशु रंजन ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक के माध्यम से विद्यार्थियों को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है. इसी को ध्यान में रखकर सुदूरवर्ती देहात क्षेत्रों और शहरी इलाक़ों की बच्चियों के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाली कॉमिक पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mithila-motors-manager-raj-was-in-tension-after-getting-married-on-february-12-hanged-himself/">जमशेदपुर

: मिथिला मोटर्स के मैनेजर राज 12 फरवरी को प्रेम विवाह करने के बाद से थे तनाव में, लगाई फांसी

यह थे उपस्थित

[caption id="attachment_268041" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/14mjsr8a.jpg"

alt="" width="600" height="248" /> कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देती नम्या फाउंडेशन की सदस्य[/caption] मौके पर डॉ. श्रद्धा सुमन ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं. इसमें अब बदलाव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरुआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरुक करके ही की जाएगी. मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल डॉ.जनार्दन सिंह, शिक्षक एके यादव, वी.के.मीन्स, पी.के.आचार्य, रविंद्र कुमार, ज्योति मिश्रा,प्रिया प्रदारसनी, गौतम रस्‍तोगी, आलोक कुमार, अपर्णा खालको, राजीब कुमार एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन से पूर्णेन्दु पात्र, अभिजीत दास, जयदीप आइच,निर्मल कुमार, चिन्मई पात्र एवं स्कूल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: Lagatar">https://lagatar.in/human-trafficking-escort-raids-planet-infrastructure-training-center-girls-are-given-skill-development-training/">Lagatar

Impact: प्लानेट इंफ्रास्ट्रक्चर के ट्रेनिंग सेंटर पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग एस्कॉर्ट की रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही