Search

 
 
 

हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्यों ने CM से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को हजरत  रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी डोरंडा, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की. कमिटी ने 11 सितंबर से चल रहे रिसालदार शाह बाबा के पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया.
 

चादरपोशी में आने का दिया निमंत्रण

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को हजरत  रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी डोरंडा, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की. कमिटी ने 11 सितंबर से चल रहे रिसालदार शाह बाबा के पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया.

 

उन्होंने बताया कि इस दौरान दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए विशेष शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदर अयूब गद्दी, महासचिव मोहम्मद जावेद अनवर, रिजवान हुसैन, जुल्फिकार अली भुट्टो, मोहम्मद सादिक, पप्पू गद्दी, शाहिद खान, समीर हेजाजी और मुश्ताक आलम शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही