Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: चौकीदार बहाली में संशोधन की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Latehar: जिले में चौकीदार बहाली में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा में हिन्दी अंग्रेजी, मगही को शामिल करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन उपायुक्त को स्थानीय युवकों ने सौंपा. आयुक्त के सचिव, पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर के पत्रांक 302 दिनांक 10 जुलाई के द्वारा लातेहार जिला के विभिन्न प्रखंडों कुल 200 चौकीदार बहाली के लिए विज्ञापन निकला गया है. लेकिन विज्ञापन में क्षेत्रीय भाषा में ऐसी भाषाओं को शामिल किया गया है जो लातेहार में नहीं बोला जाता है या फिर सीमित क्षेत्रों में बोला जाता है. युवकों ने चौकीदार बहाली में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा में हिन्दी, मगही, अंग्रेजी को शामिल करने की मांग की है. चौकीदार पद पर नियुक्ति के लिए विहित आवेदन प्रपत्र में आवेदक का जनजातिय/क्षेत्रीय भाषा में मुण्डारी, हो, भूमिज, संथाली, कुडुख ,क्षेत्रीय भाषा कुड़माली, बंगला, उर्दू, उड़िया शामिल किया किया गया है. ज्ञापन सौंपने वालों में राम सिंह, नितीश कुमार, रौशन कुमार, रौशन गुप्ता आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश

: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही