Search

 
 
 

Palamu News: मेदिनीनगर में आवारा कुत्तों का आतंक, आधे घंटे में 8 बच्चों को काटा

नगर निगम क्षेत्र के गांधी मैदान के आसपास रविवार शाम एक आवारा कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया. आधे घंटे के भीतर कुत्तों ने आठ बच्चों पर हमला कर उन्हें काट लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: नगर निगम क्षेत्र के गांधी मैदान के आसपास रविवार शाम एक आवारा कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया. आधे घंटे के भीतर कुत्तों ने आठ बच्चों पर हमला कर उन्हें काट लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें: 

कुत्तों के काटने से घायल बच्चों को लेकर उनके परिजन एमआरएमसीएच पहुंचे, जहां सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया.

Uploaded Image

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है. कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण यह बड़ी घटना हुई.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और इलाके में विशेष अभियान चलाने की मांग की है. फिलहाल सभी घायल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार के साथ एंटी रैबीज वैक्सीन बच्चों को लगाई गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही