Search

 
 
 

झारखंड के मेधावी नर्सिंग छात्रों को US में मिलेगी ट्रेनिंग, Georgia State University से MoU जल्द

झारखंड के नर्सिंग कॉलेजों और अमेरिका की प्रतिष्ठित Georgia State University के बीच जल्द ही एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) होने जा रहा है. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि इस पहल से झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को अमेरिका में विश्वस्तरीय नर्सिंग शिक्षा, मेडिकल रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और एडवांस ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा.
 

Ranchi :  झारखंड के नर्सिंग कॉलेजों और अमेरिका की प्रतिष्ठित Georgia State University के बीच जल्द ही एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) होने जा रहा है. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि इस पहल से झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को अमेरिका में विश्वस्तरीय नर्सिंग शिक्षा, मेडिकल रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और एडवांस ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार की स्कॉलरशिप योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को अमेरिका भेजा जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रशिक्षण लेकर वापस झारखंड आएं और यहां की चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करें.

 

Uploaded Image

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि Georgia State University के डायरेक्टर, International Center for Public Policy चार्ल्स आर. हैंकला और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ इस विषय पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई है. कहा कि यह केवल एक MoU नहीं होगा, बल्कि झारखंड के युवाओं के बेहतर भविष्य, रोजगार के नए अवसर, आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और वैश्विक पहचान की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा. 

 

दोनों देशों के बीच साझेदारी होने से राज्य के नर्सिंग छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और काम करने के नए अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.

 

सरकार की कोशिश है कि झारखंड के युवाओं को ऐसी सुविधाएं मिलें, जिससे वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में पढ़ाई और प्रशिक्षण हासिल कर सकें. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड का हर प्रतिभाशाली बेटा-बेटी विश्वस्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त करे और पूरी दुनिया में राज्य का नाम रोशन करे, यही हमारा लक्ष्य है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही