Search

 
 
 

SP का फर्जी अकाउंट बना भेजे जा रहे मैसेज, पलामू पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

पलामू पुलिस ने जानकारी दी है कि किसी फ्रॉड द्वारा पलामू पुलिस अधीक्षक के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों को मैसेज भेजे जा रहे हैं.
 

Palamu : पलामू पुलिस ने जानकारी दी है कि किसी फ्रॉड द्वारा पलामू पुलिस अधीक्षक के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लोगों और अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है.

 

पुलिस के अनुसार, फर्जी नंबर और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर अधिकारी के नाम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और ऐसे किसी भी मैसेज का जवाब देने या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है.

Uploaded Image
पलामू एसपी ने लोगों से अपील करते हुए ने कहा है कि यदि किसी को इस तरह के फर्जी अकाउंट से मैसेज प्राप्त होता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें और संबंधित नंबर को ब्लॉक कर दें. किसी भी अज्ञात नंबर पर भरोसा न करें और अफवाहों से बचें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही