में 2 पीडीएस डीलर का लाइसेंस सस्पेंड, 6 को शोकॉज, 1 सप्ताह के भीतर मांंगा गया स्पष्टीकरण)
12 और 15 मार्च को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग , खूंटी, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़, गिरीडीह, गोड्डा) में 12 मार्च को गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 12, 13 और 14 मार्च को राज्य में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 15 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे वर्षा की संभावना है. बता दें कि अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : मदद">https://lagatar.in/help-or-joke-from-where-will-8-5-lakhs-be-brought/">मददया मजाक : कहां से लाएंगे 8.5 लाख
पिछले 24 घंटे में लोहरदगा में हुई सबसे अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. जबकि कुछ जगहों पर तेज हवा, ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश दर्ज की गयी. लोहरदगा में सबसे अधिक 93.5 mm वर्षा हुई. वहीं चाईबासा में उच्चतम तापमान 35.8°C और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 15.5°C दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/nakshatra-van-was-to-be-built-in-garhwa-at-a-cost-of-300-crores-incomplete-even-after-15-years-of-foundation-stone/">गढ़वामें 300 करोड़ की लागत से बनना था नक्षत्र वन, शिलान्यास के 15 साल बाद भी अधूरा

Leave a Comment