Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MGL ने चौथी बार बढ़ाये सीएनजी के दाम, चार रुपये महंगी हुई गैस

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : नैचुरल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. जिसके कारण सीएनजी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमतों में चार रुपये प्रति किलो की वृद्धि की है. छह अप्रैल से लेकर अब तक तीन बार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार आधी रात से सीएनजी की कीमत 76 रुपये प्रति किलो हो गया. एमजीएल का कहना है कि नैचुरल गैस आपूर्ति की लागत में 110 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद कंपनी ने सीएनजी के दाम बढ़ाये गये हैं. इसे भी पढ़े : अफगानिस्तान">https://lagatar.in/afghanistan-bomb-blast-in-kabul-mosque-10-killed-20-injured/">अफगानिस्तान

: काबुल की मस्जिद में बम ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

पुणे में भी 2.20 रुपये महंगी हुई सीएनजी

मालूम हो कि पुणे में भी सीएनजी के दाम में 2.20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गयी है. जिसके बाद सीएनजी के दाम 77.20 रुपये प्रति किलो हो गया है. पुणे में लगातार चौथी बार सीएनजी के दाम में इजाफा हुआ है. 6 अप्रैल को सीएनजी के दाम में 7 रुपये का इजाफा हुआ था. वहीं 13 अप्रैल को 5 रुपये और 18 अप्रैल को 2 रुपये बढ़े थे. इस तरह चार बार में सीएनजी 16.20 पैसे महंगी हो गयी है. इसे भी पढ़े : 7">https://lagatar.in/foreign-exchange-reserves-decreased-by-21-point-852-billion-in-7-weeks-reserves-remained-at-600-point-423-billion/">7

सप्ताह में 21.852 अरब डॉलर घटा विदेशी मुद्रा भंडार, 600.423 अरब डॉलर रह गया भंडार

सरकार ने 10 फीसदी कम किया था वैट

मालूम हो कि 1 अप्रैल को महाराष्ट्र सरकार ने नैचुरल गैस पर वैट की दर में बड़ी कटौती की थी. वैट की दर को 13 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया. जिसकी वजह से सीएनजी के दाम में काफी गिरावट आयी है. एक से पांच अप्रैल के बीच सीएनजी के दाम में छह रुपये प्रति किलो की कमी आयी थी. हालांकि इसी दिन केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में 100 फीसदी से ज्यासदा की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद सीएनजी और पीएनजी की इनपुट कॉस्टम में भारी इजाफा हुआ और कंपनियों ने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-handed-over-the-list-of-66-accused-to-bihar-and-bengal-police/">झारखंड

पुलिस ने बिहार और बंगाल पुलिस को सौंपी 66 आरोपियों की सूची [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही