Search

 
 
 

Jamshedpur News: 4 महीने से भत्ता नहीं मिलने पर MGM अस्पताल के होमगार्ड नाराज

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, डिमना में तैनात होमगार्डों का चार महीने से भत्ता नहीं मिलने पर आक्रोश बढ़ गया है. आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे होमगार्डों ने 30 जून को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित भत्ते का जल्द भुगतान कराने की मांग की है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, डिमना में तैनात होमगार्डों का चार महीने से भत्ता नहीं मिलने पर आक्रोश बढ़ गया है. आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे होमगार्डों ने 30 जून को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित भत्ते का जल्द भुगतान कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय पर भत्ता नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है.

इसे भी पढ़ें: 

भुगतान की मांग को लेकर होमगार्डों ने 5 और 6 जुलाई को काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि यह शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध होगा. इस दौरान वे अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे ताकि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर न पड़े.

 

होमगार्डों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लंबित भत्ते का भुगतान नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे. उनका कहना है कि नियमित रूप से अपनी सेवाएं देने के बावजूद महीनों तक भत्ता नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है.

 

इस मामले में दिए गए ज्ञापन की प्रतिलिपि एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा, धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और एमजीएम थाना प्रभारी को भी भेजी गई है. होमगार्डों ने सभी संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द लंबित भत्ते का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही