Search

 
 
 

MGM सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, एडीएम नंद किशोर लाल नियुक्त हुए प्रशासक

 
Ranchi: स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम, जमशेदपुर में बदलाव के लिए नेपाल हाउस में उच्च स्तरीय बैठक की. जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह,स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव आसिफ एकराम, सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, संयुक्त सचिव आलोक त्रिवेदी समेत एमजीएम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान बैठक में निर्णय लेते हुए एमजीएम सुपरिटेंडेंट डॉ अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. जबकि नंद किशोर लाल एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर को तत्काल प्रभाव से एमजीएम अस्पताल का प्रशासक का प्रभार दिया गया. इसे पढ़ें-Breaking">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-notice-to-mahendra-singh-dhoni-problems-may-increase/">Breaking

: महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बैठक के दौरान लिया गया निर्णय

वर्षों से जमे तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए गए. साथ ही 11 करोड़ 78 लाख रुपये के उपकरण और मशीनों के क्रय प्रकिया को कॉरपोरेशन के द्वारा क्रय करने का निर्देश अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को दिया गया. 2 करोड़ 29 लाख रुपये की राशि फर्नीचर क्रय हेतु तत्काल देने का निर्देश दिया गया. एमजीएम अस्पताल में वर्तमान आउटसोर्स कंपनी में कार्यरत कर्मियों की स्थिति, उपस्थिति का आंकलन कर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से रिपोर्ट मांगा गया. एमजीएम अस्पताल में आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मियों की कमी का आंकलन पर चर्चा हुई. एमजीएम अस्पताल परिसर में सभी जर्जर भवन के मरम्मतीकरण का आंकलन कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें-खूंटी">https://lagatar.in/khuti-murder-of-a-man-who-came-to-his-in-laws-house-criminals-cut-him-with-a-hanger-wife-injured/">खूंटी

: ससुराल आये शख्स की घर से निकालकर हत्या, अपराधियों ने टांगी से काटा, पत्नी घायल
जबकि पीपीपी मोड पर कैथ लैब और ऑन्कोलॉजी विभाग शुरू करने पर चर्चा हुई. साथ ही एमजीएम अस्पताल में कार्यरत जूनियर चिकित्सकों के बकाया वेतनमान सहित अन्य राशि आवंटन भेजने का निर्देश दिया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही