Search

 
 
 

Ranchi News: MGM के बर्न यूनिट को मिली नई ताकत, झुलसे मरीजों के इलाज के लिए 1.31 करोड़ मंजूर

Ranchi: आग से झुलसे मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार ने MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न यूनिट को मजबूत करने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 31 लाख 40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है.
 

Ranchi: आग से झुलसे मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार ने MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न यूनिट को मजबूत करने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 31 लाख 40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है.

 

यह राशि बर्न यूनिट में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए उपयोग होने वाले आधुनिक चिकित्सा उत्पाद मैट्रीडर्म की खरीद पर खर्च की जाएगी. मैट्रीडर्म गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की त्वचा के पुनर्निर्माण में मदद करता है. इसके इस्तेमाल से घाव जल्दी भरने और मरीजों की रिकवरी बेहतर होने की संभावना रहती है.

 

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सामग्री की खरीद निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी. इसके लिए ओपन टेंडर, ई-टेंडरिंग या GeM पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी. खरीदी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है.

 

विभाग ने MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक बलराम झा को निकासी और व्ययन पदाधिकारी नामित किया है. स्वीकृत राशि की निकासी जमशेदपुर कोषागार से की जाएगी. सरकार ने निर्देश दिया है कि पूरी प्रक्रिया में झारखंड वित्तीय नियमावली और अन्य लागू नियमों का सख्ती से पालन किया जाए.

 

इसका फायदा जमशेदपुर के साथ-साथ कोल्हान प्रमंडल और आसपास के जिलों से आने वाले उन मरीजों को भी मिलेगा, जिन्हें गंभीर रूप से झुलसने के बाद विशेष चिकित्सा सुविधा की जरूरत होती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही