Search

 
 
 

माइकल जैक्सन की बायोपिक का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, कमाए इतने करोड़

किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बायोपिक माइकल’ ने भारत में रिलीज होते ही शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.50 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है, जिसमें 1.70 करोड़ के पेड प्रिव्यू भी शामिल हैं.
 

Lagatar desk : किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बायोपिक माइकल’ ने भारत में रिलीज होते ही शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.50 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है, जिसमें 1.70 करोड़ के पेड प्रिव्यू भी शामिल हैं. 

 

खास बात यह रही कि फिल्म ने पेड प्रिव्यू के मुकाबले 123.5% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की.इस फिल्म में जाफ़र जैक्सन लीड रोल में नजर आ रहे हैं और कहानी माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर किंग ऑफ पॉप बनने तक के सफर को दिखाती है.

 

माइकल’ का पहले दिन का कलेक्शन

कुल कलेक्शन: 5.50 करोड़ (नेट)

पेड प्रिव्यू (23 अप्रैल): 1.70 करोड़

ओपनिंग डे (24 अप्रैल): 3.80 करोड़

ग्रॉस कलेक्शन: 6.60 करोड़

 

भूत बंगला’ से कड़ी टक्कर

भूत बांग्ला और अक्षय कुमार की फिल्म को ‘माइकल’ से कड़ी टक्कर मिली.

‘भूत बंगला’ ने 8वें दिन 5.75 करोड़ कमाए

वहीं ‘माइकल’ ने ओपनिंग डे पर 5.50 करोड़ जुटाए


यानी ‘माइकल’ सिर्फ 25 लाख से पीछे रह गई. हालांकि, ‘भूत बंगला’ का अब तक कुल कलेक्शन 90.15 करोड़ (नेट) और 144.70 करोड़ (वर्ल्डवाइड) पहुंच चुका है.


 ‘धुरंधर 2’ पर भी पड़ा असर

धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर छठा हफ्ता चल रहा है और अब इसकी कमाई धीमी पड़ती दिख रही है.

37वें दिन (छठा शुक्रवार): 1.60 करोड़

कुल नेट कलेक्शन: 1,124.24 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1,768.66 करोड़



 

https://lagatar.in/reason-for-delay-in-issuing-attachment-warrant-for-recovery-of-rs-118-crore-from-panem-coal-mines-is-falsehttps://lagatar.in/reason-for-delay-in-issuing-attachment-warrant-for-recovery-of-rs-118-crore-from-panem-coal-mines-is-false

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही