Search

 
 
 

जामताड़ा में मिड-डे मील घोटाला! 935 की फर्जी हाजिरी, जांच के घेरे में हेडमास्टर

जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय चम्पापुर में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. विद्यालय में शिक्षकों द्वारा भारी अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है, जिसमें मिड-डे मील (एमडीएम) योजना के तहत फर्जी हाजिरी बनाकर सरकारी राशि की निकासी का आरोप लगाया गया है.
 

Jamtara: जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय चम्पापुर में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. विद्यालय में शिक्षकों द्वारा भारी अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है, जिसमें मिड-डे मील (एमडीएम) योजना के तहत फर्जी हाजिरी बनाकर सरकारी राशि की निकासी का आरोप लगाया गया है.

 

ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद सोमवार को शिक्षा विभाग की बीपीएम अनामिका हांसदा ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. विद्यालय में कुल 1238 बच्चों का नामांकन दर्ज है, लेकिन निरीक्षण के समय मात्र 293 बच्चे ही उपस्थित पाए गए. इसके बावजूद रजिस्टर में 935 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी, जो सीधे तौर पर फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है.

 

विद्यालय में पदस्थापित अन्य शिक्षकों ने भी प्रधानाध्यापक चंद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाध्यापक उन्हें सफेद कागज पर बच्चों की हाजिरी बनाने को देते हैं और बाद में स्वयं रजिस्टर में अपनी मर्जी से उपस्थिति दर्ज करते हैं. इससे स्पष्ट होता है कि पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से गड़बड़ी की जा रही थी.

 

इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. बीपीएम अनामिका हांसदा ने मामले की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपने की बात कही है. अब देखना होगा कि इस बड़े घोटाले में दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही