Search

 
 
 

निगम का सख्त एक्शन: गिफ्ट डीड की भूमि पर अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस

Ranchi: नगर निगम द्वारा गिफ्ट डीड के अंतर्गत प्राप्त भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है. विगत दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में गिफ्ट डीड की भूमि पर अवैध अतिक्रमणों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया गया. गिफ्ट डीड की भूमि केवल सार्वजनिक उपयोग और निर्धारित उद्देश्यों के लिए है.
 

Ranchi: नगर निगम द्वारा गिफ्ट डीड के अंतर्गत प्राप्त भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है. विगत दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में गिफ्ट डीड की भूमि पर अवैध अतिक्रमणों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया गया. गिफ्ट डीड की भूमि केवल सार्वजनिक उपयोग और निर्धारित उद्देश्यों के लिए है. 


गिफ्ट डीड की भूमि पर बने इन दुकानों को हटाया गया

 

खलील रेजिडेंसी, कर्बला चौक गिफ्ट डीड की भूमि पर अतिक्रमण के 5 दुकानों को हटाया गया. इंडसइंड बैंक, लालपुर के गिफ्ट डीड की भूमि पर बने दुकान,दृष्टि आईएएस, लालपुर चौक के गिफ्ट डीड की भूमि पर निर्मित गुमटी,पारिजात भवन, सर्कुलर रोड के गिफ्ट डीड में बने संरचना,हरिओम टावर के समक्ष गिफ्ट डीड की भूमि पर बने दुकान,अशोक नगर से अरगोड़ा मार्ग में स्थित साईं आर्केड बिल्डिंग के गिफ्ट डीड की भूमि पर टाइल्स और फ्लोरिंग का कार्य,हिनू मेन रोड स्थित गिफ्ट डीड की भूमि (खाता सं० 203, प्लॉट नं० 509) पर अस्थाई रूप एसबेस्ट्स शीट डालकर निर्मित श्री प्रसाद किचन हाउस नाम के दुकान को हटाया गया.

 


गिफ्ट डीड की भूमि पर अतिक्रमण स्वयं हटाएं- नगर आयुक्त

नगर आयुक्त कहा कि यदि भवन स्वामियों, भू:स्वामियों और बिल्डर्स की सहमति से संबंधित के गिफ्ट डीड की भूमि में किसी प्रकार का अतिक्रमण/दुकान संचालन या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो रांची नगर निगम द्वारा उक्त के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी. नगर निगम सभी भवन स्वामियों, बिल्डर्स, भू-स्वामियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील किया है कि वे अपने दस्तावेजों की समीक्षा कर गिफ्ट डीड की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण तत्काल स्वयं हटाएं, अन्यथा निगम द्वारा विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही