Search

 
 
 

बार काउंसिल चुनाव: पुरूषों का आया पहला रिजल्ट, अब्दुल कलाम रसीदी जीते

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं में पहला रिजल्ट सामने आया है. 13 अप्रैल तक (एलिमिनेट राउंड के छठे दिन) हाईकोर्ट के अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने मतगणना में 677 के आंकड़े को छू लिया है और उन्हें विजयी घोषित किया गया. मतगणना में इलेक्ट (जीत दर्ज) होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया है.
 
  • पुरुष अधिवक्ताओं में पहला रिजल्ट सामने आया
  • पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं में पहला रिजल्ट सामने आया है. 13 अप्रैल तक (एलिमिनेट राउंड के छठे दिन) हाईकोर्ट के अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने मतगणना में 677 के आंकड़े को छू लिया है और उन्हें विजयी घोषित किया गया. मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने अब्दुल कलाम रसीदी के विजय  होने की घोषणा की है. 

मतगणना में इलेक्ट (जीत दर्ज) होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया है. अब 17 पुरुष अधिवक्ता चुने जाने हैं. पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है. दो महिला अधिवक्ता का चयन मनोनयन के आधार पर होना है.  12 मार्च को मतदान हुआ था. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पूरे झारखंड में 75 बूथ पर मतदान संपन्न कराया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही