Search

 
 
 

गुमला: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

 
Gumla: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई. घटना पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदोन पुल के समीप हुई, जहां ट्रक के टक्कर से सुरसुरिया निवासी 45 वर्षीय सुरेश उरांव की घटना स्थल पर मौत हो गई. बाइक में पीछे बैठे लक्ष्मी नायक गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगी. लक्ष्मी मृतक सुरेश का जीजा है. बताया जाता है कि दोनों बाइक से बघिमा बाजार गए थे. वापसी के क्रम में हंसदोन पुल के समीप एक ट्रक पीछे से टक्कर मारते हुए गुमला की ओर फरार हो गया. टक्कर लगने से सुरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. इसे भी पढ़ें - कई">https://lagatar.in/maoist-naxalite-sitaram-rajwar-alias-raman-ji-accused-in-several-cases-and-carrying-a-reward-of-rs-10-lakh-has-been-arrested/">कई

कांडों में आरोपी 10 लाख का इनामी माओवादी नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन जी हुसैनाबाद से अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही