Search

 
 
 

Saraikela News: तालाब में नहाने गए अधेड़ की डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के दोलांडिह गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाने के दौरान 50 वर्षीय लक्ष्मण केराई की डूबने से मौत हो गई. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उनका शव तालाब से बाहर निकाला. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: थाना क्षेत्र के दोलांडिह गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाने के दौरान 50 वर्षीय लक्ष्मण केराई की डूबने से मौत हो गई. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उनका शव तालाब से बाहर निकाला. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Uploaded Image

तालाब से शव बाहर निकालते ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार, दोलांडीह निवासी लक्ष्मण केराई शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपने चचेरे भाई के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब किनारे जुट गए और स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक लगातार खोजबीन की. काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया.

 

सूचना पर दोलांडीह पंचायत के मुखिया वीरेंद्र केराई और सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 

मुखिया वीरेंद्र केराई ने घटना पर गहरा दुख जताया. साथ ही लोगों से तालाब, नदी और अन्य गहरे जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही