Search

 
 
 

मिडिल ईस्ट संकट, पीएम मोदी ने नेतन्याहू, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, UAE के प्रेसिडेंट से बात की

ईरान ने आज सोमवार को सऊदी अरब में  सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर  ड्रोन से हमला किया. इस हमले के बाद रिफाइनरी के कुछ इलाके में आग फैल गयी.उस पर कुछ ही समय बाद काबू कर लिया गया है. खबर है कि तनूरा रिफाइनरी अभी बंद कर दी गयी है.
 

New Delhi : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत के प्रधानमंत्री मोदी सक्रिय हो गये हैं. उन्होंने क्षेत्र में शांति के लिए कूटनीतिक प्रयास करने शुरू कर दिये हैं.

 

 

 

खबर है कि पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू,यूनाइटेड अरब अमीरात(UAE) के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर बात कर हालात की जानकारी ली. 


इसके अलावा श्री मोदी ने आज टेलीफोन पर बहरीन के राजा राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और  सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान से भी बात की. प्रधानमंत्री ने दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए वहां रह रहे भारतीय समुदाय की हित में चर्चा की. 


पीएम मोदी ने नेतन्याहू से भारत की चिंताओं से अवगत कराया. कहा कि दुश्मनी को जल्द खत्म करने की जरूरत है.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बात की और हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताएं जताई. नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।


प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत लड़ाई जल्द खत्म करने की जरूरत पर फिर से जोर देता है.  पीएम मोदी ने अपने एक पोस्ट में संयुक्त अरब अमीरात का भी जिक्र किया.

 

पीएम मोदी ने कहा कि यूनाइटेड अरब अमीरात के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और UAE पर हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की.  बातचीत में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया.  खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी संयुक्त अरब अमीरात   के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को फोन किया है 


बता दें कि  ईरान ने आज सोमवार को सऊदी अरब में  सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर  ड्रोन से हमला किया. इस हमले के बाद रिफाइनरी के कुछ इलाके में आग फैल गयी.उस पर कुछ ही समय बाद काबू कर लिया गया है. खबर है कि तनूरा रिफाइनरी अभी बंद कर दी गयी है.  

 

जान लें कि मिडिल ईस्ट तनाव से गुजर रहा है. होर्मुज पर भी दुनियाभर के बाजारों की नजरें टिकी हुई हैं. दरअसल दुनिया का 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है. जानकारों को कहना है कि अगर आने वाले दिनों में इस तरह रिफाइनरियों या तेल टर्मिनलों पर हमले होते रहेंगे हैं तो पूरी दुनिया में तेल का संकट छा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही