Search

 
 
 

अमेरिका ने कहा, कुवैत ने गलती से मार गिराये US एयरफोर्स के तीन एफ-15 फाइटर जेट्स

सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि अमेरिकी एयर फोर्स के फाइटर जेट्स को कुवैती एयर डिफेंस द्वारा गफलत में मार गिराये जाने के बाद सभी छह एयरक्रू जेट्स से सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहे. उनकी हालत स्थिर है.
 
  • ईरान ने विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किये
  • सभी छह एयरक्रू जेट्स से सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहे
  • कुवैत में मार गिराये गये F-15 फाइटर जेट्स केवीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Kuwait City :   अमेरिकी वायुसेना के तीन एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल विमान मार गिराये जाने को लेकर अमेरिकी सेना ने आज सोमवार को बयान जारी किया है.  

 

  

 
बयान में दावा किया कि ईरानी  हमलों के दौरान एक मिशन में कुवैत ने गलती से अमेरिकी वायुसेना के तीन एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को निशाने पर लेकर गिराया.


अमेरिकी सेना(सेंट्रल कमांड) के अनुसार, इस युद्ध में ईरान ने विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किये. कहा कि पहली बार युद्ध में ईरान के पुराने लड़ाकू विमान बेड़ा सक्रिय रूप से शामिल हुआ,
 

सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि अमेरिकी एयर फोर्स के फाइटर जेट्स को कुवैती एयर डिफेंस द्वारा गफलत में मार गिराये जाने के बाद सभी छह एयरक्रू जेट्स से सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहे. उनकी हालत स्थिर है.


कुवैत ने इस गलती को स्वीकार कर लिया है.  कहा कि अभियान में सहयोग करने के लिए अमेरिकी सेना ने कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की है

 
कुवैत में मार गिराये गये F-15 फाइटर जेट्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.  वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विमान के क्रैश होने से ठीक पहले पायलट इजेक्ट होकर बाहर निकल जाता  है.


अन्य वीडियो में जेट गिरने के बाद एक फाइटर पायलट को स्थानीय लोग और कुवैती अधिकारी मदद करते नजर आ रहे है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही