Latehar News: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने शहर के अमवाटीकर मोड़ में छठ के अवसर पर श्रीराम टेंट हाउस एवं आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम की ओर से दूध वितरित किया गया.
खरना के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छठ व्रतियों को लागत मूल्य पर दूध उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा प्रतिष्ठान की ओर से प्रत्येक छठ व्रती को आधा लीटर दूध निःशुल्क प्रदान किया गया. इससे पहले पुरोहित संतोष मिश्रा एवं उनके सहयोगियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया.पुलिस अधीक्षक ने इस कार्य की सराहना की और कहा कि आस्था का महान पर्व में छठ व्रतियों का सहयोग करना एक पुनित कार्य है.
इसे भी पढ़ें -
मौके पर संस्थान के संस्थापक रामनाथ अग्रवाल, संयोजक श्याम किशोर अग्रवाल व अमीत किशोर अग्रवाल के अलावा बजरंग अग्रवाल, श्याम किशोर अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, दयमंती देवी, सुनीता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, बिमला अग्रवाल, तन्नू कुमारी, ऋषिका अग्रवाल, वणिशा, प्रथमेश राज, विशाल विश्वकर्मा, रोहित अग्रवाल, नवनीत कुमार व दीपक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग एवं संस्था के सहयोगी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

