Search

 
 
 

सभी बड़े व छोटे खनिजों के खनन पट्टे की होगी जांच, लैंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने लिखा पत्र

 
Ranchi: राज्य के जितने भी बड़े और छोट् खनिज खदानों को जो खनन पट्टा दिए गए हैं, अब उसकी जांच की जाएगी. एजी द्वारा जताई गई आपत्ति के साथ विभिन्न सहकारी संस्थाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन किए गए दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी. गलत पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है. इस संबंध में लैंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने निबंधन कार्यालयों के निरीक्षकों को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि सरकार के प्राधिकृत सदस्य द्वारा खनन पट्टा का का निष्पादन किया गया है या नहीं. साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सरकार का प्राधिकृत सदस्य निबंधन कार्यालय में उपस्थित रहा या नहीं, इन सभी की जांच की जाएगी. साथ ही निबंधन और मुद्रांक शुल्क की भी जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही