Search

 
 
 

झारखंड में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद: बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने राज्य में अवैध खनन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
 

Ranchi : बाबूलाल मरांडी ने राज्य में अवैध खनन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 

 

हाल ही में पाकुड़ जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा अवैध परिवहन कर रहे बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किए जाने के दौरान दिलवर हुसैन, अब्दुल आहद समेत कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की.

 

मरांडी ने कहा कि इससे पहले भी कई जिलों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. यहां तक कि खनन रोकने पहुंचे अधिकारियों को कुचलने तक का प्रयास किया गया, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करना केवल स्थानीय तत्वों के बस की बात नहीं, बल्कि सरकार के संरक्षण में चल रहे संगठित सिंडिकेट का परिणाम है, जो चाईबासा से संताल और पलामू से कोल्हान तक सक्रिय है, मरांडी ने पाकुड़ पुलिस से बिना राजनीतिक दबाव के सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही