Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री बेबी देवी ने डुमरी में ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन II समेत गिरिडीह की 3 खबरें

Dumri : मंत्री बेबी देवी ने शनिवार को डुमरी प्रखंड के चंदनाडीह पावर सब स्टेशन में पांच मेगावाट के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. मंत्री ने कहा कि सात साल पहले सब स्टेशन को पूर्व विधायक जगरनाथ महतो की पहल पर बनवाया गया था. दो माह पहले चार मेगावाट का ट्रनसफार्म जल गाया था. मंत्री की पहल पर सब स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. मंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से जरिडीह, परसाखेड़ा, संसारको, बेरंगी, नागाबाद, कल्हावार, बेरहा सुईयाडीह आदि गांवों में बिजली समस्या से निजात मिलेगी. इसके साथ ही नागाबाद और चंदनाडीह फिडर सुचारू रूप से चालू कर दिया गया. मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ सुजीत उपाध्याय, कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, गया जेल

Pirtand (Giridih) : हरलाडीह ओपी क्षेत्र के अरबेका गांव निवासी राजेन्द्र मरांडी की पत्नी लीलमुनि देवी ने मे गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. लीलमुनि के पिता ने राजेंद्र मरांडी व ससुराल के अन्य सदस्यों पर उसकी बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने आरोपी पति राजेंद्र मरांडी को शनिवार को उसके घर अरबेका से गिरफ्तार कर लिया. कागजी प्रक्रिया के बाद उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया.

एसडीपीओ ने गावां थाना का किया निरीक्षण

Gawan (Giridih) : एसडीपीओ नीलम कुजूर ने शनिवार को गावां थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना प्रभारी को लंबित कांडों का निष्पादन अतिशीघ्र करने का निर्देश दिया. इस दौरान एसडीपीओ ने थाना के विभिन्न रजिस्टर व दस्तावेज की जांच की. साथ ही महिला व पुरुष हाजत समेत अन्य कमरों का जयजा लिया. थानेदार से सुविधाओं की जानकारी भी ली. जहां कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने को कहा. मौके पर थाना प्रभारी महेश चंद्र, मिथलेश महतो, उमेश कुमार समेत अन्य जवान मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-accusation-of-murder-of-married-woman-by-poisoning-in-kasmar-case-registered/">बोकारो

: कसमार में विवाहिता की जहर देकर हत्या का आरोप, केस दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही