Search

 
 
 

महागामा में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, मंत्री दीपिका ने दो नेचर पार्कों का किया उद्घाटन

जिले के महागामा क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज ठाकुरगंगटी प्रखंड के ककरघट और मानिकपुर-भगैया में विकसित दो नेचर पार्कों का लोकार्पण किया है.
 

Godda :  जिले के महागामा क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज ठाकुरगंगटी प्रखंड के ककरघट और मानिकपुर-भगैया में विकसित दो नेचर पार्कों का उद्घाटन किया है.

 

ये नेचर पार्क स्थानीय जैव-विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और ग्रामीण विकास का सुंदर संगम पेश करते हैं. हरी-भरी पहाड़ियों और शांत वातावरण से घिरे इन पार्कों को इस तरह तैयार किया गया है कि आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के करीब रहने और सुकून का अनुभव मिल सके

 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मौके पर कहा कि इन पार्कों के विकसित होने से महागामा में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान मिलेगी. साथ ही इससे स्थानीय युवाओं और महिला समूहों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी तैयार होंगे. उन्होंने इस पहल को क्षेत्र की हरियाली, अर्थव्यवस्था और समग्र विकास की दिशा में एक अहम प्रयास बताया.

 

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देकर लोगों की आय बढ़ाई जाए और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत किया जाए. इन नेचर पार्कों के शुरू होने से उम्मीद है कि इलाके में पर्यटक संख्या बढ़ेगी और स्थानीय बाजार तथा छोटे कारोबार को भी गति मिलेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही