Search

 
 
 

मंत्री दीपिका पांडेय सपरिवार पहुंचीं रजरप्पा मंदिर, कहा- श्रद्धालुओं की बढ़ेंगी सुविधाएं

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को अपने परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मां छिन्नमस्तिका देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कीं. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई.
 
अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचीं मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह.

Ramgarh : राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को अपने परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मां छिन्नमस्तिका देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कीं. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. मंत्री ने सूर्य मंदिर, दक्षिणेश्वरी काली मंदिर व अष्ट मंदिर सहित अन्य देवस्थलों में मत्था टेका.


इसके बाद वे प्रशासनिक भवन पहुंचीं, जहां स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात कीं. मुखिया कुलदीप साव के नेतृत्व में दुकानदारों ने मंत्री के समक्ष में अपनी समस्याएं रखीं. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जतायी. मंत्री ने दुकानदारों आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक ममता देवी से बात कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगी.

 


मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि रजरप्पा धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य जारी है और आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी. मंत्री के आगमन पर डीपीआरओ निशा सिंह, चितरपुर बीडीओ दीपक मिंज, गोला बीडीओ सुधा वर्मा ने बुके देकर स्वागत किया. इस अवसर पर मंत्री की मां प्रतिभा पांडेय, उनके परिजन व समाजसेवी अमित कुमार सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही