Patna News: बिहार में शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चार जिलों में जांच अभियान चलाया जाएगा. इसक लेकर राज्य के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने अधकारियों के साथ बैठक की. इस बाद फैसला लिया गया कि वैशाली, सारण, सीवान और मुजफ्फरपुर जिलें में अभियान चलाया जाएगा. इसक साथ ही भागलपुर और मधुबनी जिले में भी देसी शराब की जब्ती के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है.
इसे भी पढ़ें:
मंत्री मदन सहनी की ओर से अधिकारियों को दिए आदेश के मुताबिक, ट्रक और बड़ी-बड़ी गाड़ियों से शराब की ढुलाई अक्सर की जाती है. ऐसे में इन गाड़ियों पर नजर रखने और छापेमारी तेज करने का आदेश दिया गया. साथ ही शराब तस्करी में शामिल बड़े-बड़े माफियाओं और बेल पर जेल से निकले तसक्रों पर खासकर नजर रखी जाएगी. मंत्री ने शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए डिजिटल लॉक व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए.
राज्य के अलग-अलग चेकपोस्टों पर सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की सुविदा और कर्मियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए. ताकि निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए. जिन कर्मियों का लंबे समय से तबादला नहीं हुआ है, उनका ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया है. सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर भी मंत्री ने चिंता व्यक्त की.
मंत्री मदन सहनी सने राज्य में सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने और लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

