Hazaribagh/Barkattha : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन, पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं कार्य विभाग मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने बरकट्ठा में विपक्षियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार को बदनाम करने में लगी है. झारखंड में अगले 25 वर्षों तक झामुमो गठबंधन की सरकार रहेगी. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने मुसलमानों को ठगने का काम किया है. मुस्लिम समुदाय का वोट लेकर भाजपा के लिए काम करने लगे. (पढ़ें, मैट्रिक">https://lagatar.in/nitesh-became-the-topper-of-chauparan-by-scoring-94-80-marks-in-matriculation/">मैट्रिक
में 94.80 % अंक लाकर नितेश बने चौपारण के टॉपर)
पासवान ने जातीय जनगणना पर लगे रोक के लिए नीतीश कुमार को ठहराया जिम्मेदार
द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची,राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत [wpse_comments_template]
में 94.80 % अंक लाकर नितेश बने चौपारण के टॉपर)
क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए झामुमो को जितायें
हफीजुल हसन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बरकट्ठा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए झामुमो को जितायें. उन्होंने कहा कि पहले झारखंड के हज यात्रियों को रांची से रवाना किया जाता था. लेकिन केंद्र सरकार की दोहरी नीति के कारण अब हज यात्रियों को कोलकाता से हवाई यात्रा करनी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें : चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswan-blamed-nitish-kumar-for-the-ban-on-caste-census/">चिरागपासवान ने जातीय जनगणना पर लगे रोक के लिए नीतीश कुमार को ठहराया जिम्मेदार
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इससे पहले झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासिन खान के कोनहरा स्थित आवासीय कार्यालय में मंगलवार देर शाम मंत्री का स्वागत किया गया. स्वागत समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो के जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव और संचालन जिला कोषाध्यक्ष नईम राही ने किया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी, गिरजा साव, बासुदेव महतो, इम्तियाज भारती, संजय साव, श्याम देव यादव, धीरेन्द्र पांडेय, चंद्रदेव पांडेय, झामुमो जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, निजाम अंसारी, रहमत अंसारी, युसूफ अंसारी, मुमताज अंसारी, बरकत अली, अनवर अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-reached-ranchi-welcomed-by-governor-and-cm/">राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची,राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत [wpse_comments_template]
Leave a Comment