Search

 
 
 

Jamtara News: बीरबेंदिया फोरलेन पुल निर्माण का मंत्री इरफान ने किया निरीक्षण

जामताड़ा जिले के वीरगांव स्थित बहुप्रतीक्षित बीरबेंदिया फोरलेन पुल निर्माण कार्य का रविवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने निरीक्षण किया. विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले वर्ष तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जामताड़ा जिले के वीरगांव स्थित बहुप्रतीक्षित बीरबेंदिया फोरलेन पुल निर्माण कार्य का रविवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने निरीक्षण किया. विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले वर्ष तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यह पुल जामताड़ा की "लाइफलाइन" है और निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में पुल ध्वस्त होने के बाद यह परियोजना वर्षों तक न्यायिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में अटकी रही, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने नए पुल के निर्माण का संकल्प लिया और सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखकर इसे मंजूरी दिलाई.

Uploaded Image

मंत्री ने वर्ष 2022 के नाव हादसे को याद करते हुए कहा कि 14 लोगों की मौत के बाद उन्होंने हर हाल में पुल बनवाने का संकल्प लिया था. उन्होंने कहा कि पुल बनने से जामताड़ा, निरसा, धनबाद और रांची के बीच आवागमन आसान होगा तथा व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को नई गति मिलेगी.

 

उन्होंने जामताड़ा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पुल निर्माण और क्षेत्र के विकास को लेकर खुशी जताई तथा मंत्री के प्रयासों की सराहना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही