Search

 
 
 

पलामू: सड़क हादसे में घायल मजदूरों से मिले मंत्री

 
Medininagar: गढ़वा जिले नगरउंटारी थाना क्षेत्र में हुए ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की खबर पाकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों में बातचीत की और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया. इसे मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया. मंत्री के अस्पताल से जाने के बाद घायलों के परिजनों ने आभार जताया. वहीं मृतकों और घायलों के परिजनों ने यह भी कहा कि उन्हें फिलहाल आर्थिक मदद की जरूरत थी. जिसकी उम्मीद वे मंत्री और सरकार से कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर जिला या राज्य में ही काम मिलता तो लोग बाहर क्यों जाते? इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-one-dead-one-injured-after-bike-skit-during-stunt/">Jamshedpur

: स्टंट करने के दौरान बाइक स्किट करने से एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही