Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जल संरक्षण अभियान का किया शुभारंभ, बोले- ससमय नहीं चेते तो भयावह होगी स्थिति

Advertisement
Advertisement
रमकंडा प्रखंड के चेटे पंचायत से हुआ जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण Arun Kumar Yadav Garhwa : गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के चेटे पंचायत मुख्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पेयजल समस्या को एक वैश्विक समस्या बताया और जल संग्रहण को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान यदि ससमय हम सभी मिलकर नहीं करते हैं, तो भविष्य में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पौधरोपण व जल संग्रहण का कार्य करने की बात कही. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बहुतायत संख्या में पौधरोपण कराने का आग्रह किया है. मिथिलेश ठाकुर ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर शत-प्रतिशत उतारने एवं सुदूरवर्ती ग्रामों के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही. उन्होंने प्रखंड एवं पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों से बढ़-चढ़कर अपने कार्यक्षेत्र के योग्य व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की. इस दौरान डीसी शेखर जमुआर, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, डीएफओ साउथ शशीकुमार, प्रखंड प्रमुख सुरजी देवी, बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा, मुखिया कामेश कोरवा आदि मौजूद रहे. इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री का जेएसएलपीएस की टीम ने स्वागत किया. इस दौरान ग्राम पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण भी किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि आज से पूरे जिले में जल संग्रहण की योजना यथा- सॉकपीट, वर्मी कम्पोस्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पंचायत भवन में पौधरोपण आदि के साथ-साथ बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण की योजना वृहत पैमाने पर शुरू की गई है. साथ ही कई नई योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की जा रही है. उन्होंने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जिले के 142 पंचायत में 650 एकड़ भूमि में डिग्गिंग करके पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिये ना सिर्फ पौधरोपण करना, बल्कि जल संग्रहण के सभी उपाय के लिए काम शुरू कर दिया गया है. डीसी ने जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों/कर्मियों से भी पौधरोपण करने की अपील की. उन्होंने बताया कि गढ़वा जिला अंतर्गत कुल 189 पंचायतों के लिए 3581 नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है. इसके अतिरिक्त जल संचयन की विभिन्न योजना के तहत लगभग 2500 योजनाओं की शुरुआत की गई है. डीसी ने बताया कि जल संरक्षण के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र, पीएचसी, स्कूल में भी पौधरोपण करने का निर्देश विभाग के पदाधिकारी को दिया गया है. डीसी ने आम लोगों से अपील की गई है कि सरकारी परिसर में लगाये गये पौधा को बचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, साथ ही आपलोग भी पौधा लगाएं. अपने-अपने घरों में सॉकपीट बनाएं. बारिश के पानी का संरक्षण करें, ताकि भविष्य में जल संकट से जूझना ना पड़े. डीसी ने मौके पर आयोजित जनसंवाद के दौरान आमजनों से अपनी बातों को रखने की भी अपील की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जनसंवाद में ये समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण 

आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान राशन, पेंशन, सड़क निर्माण, पुल निर्माण सहित अन्य समस्याओं से ग्रामीणों ने मंत्री को अवगत कराया. मंत्री ने योग्य  लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने और सड़क-पुल की समस्या को दूर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

किस प्रखंड में कितनी योजनाओं को मिली स्वीकृति

इस कार्यक्रम में बिरसा हरित ग्राम योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मी कम्पोस्ट, सोखा गड्ढा एवं पौधरोपण करने के लिए कुल 3581 योजनाओं को जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्वीकृति दी गई. जिसमें बरडीहा प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मी कंपोस्ट, सोखा गड्ढा एवं पौधरोपण के अंतर्गत कुल 126 योजनाओं की स्वीकृति दी गई. इसी प्रकार बरगढ़ प्रखंड के लिए 60, भंडरिया के लिए 128, भवनाथपुर के लिए 276, विशुनपुरा के लिए 67, चिनिया के लिए 239, डंडा के लिए 30, डंडई के लिए 302, धुरकी के लिए 89, गढ़वा प्रखंड हेतु 374, कांडी के लिए 94, केतार प्रखंड के लिए 223, खरौंधी 109, मझियांव 354, मेराल 368, नगर उंटारी 107, रमकंडा 209, रमना 87, रंका 262 तथा सगमा प्रखंड के लिए 77 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित रमकंडा प्रखंड के विभिन्न ग्राम यथा- गोबरदाहा, बलीगढ़, हरहे, सुली, दाहो, सबाने, बरवा, नावाडीह, मंगराही, रमकंडा, पटसर, शिशवा एवं चेटे आदि के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-cousin-stabbed-2-brothers-in-property-dispute-one-dead-one-injured/">हजारीबाग:

संपत्ति विवाद में 2 सगे भाइयों को चचेरे भाई ने मारा चाकू, एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही