Search

 
 
 

चांसलर पोर्टल की समस्याओं को लेकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल से की मुलाकात

राज्य के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चांसलर पोर्टल से जुड़ी दिक्कतों को लेकर आज लोकभवन में राज्यपाल सह झारखंड विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की.
 

Ranchi : राज्य के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चांसलर पोर्टल से जुड़ी दिक्कतों को लेकर आज लोकभवन में राज्यपाल सह झारखंड विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने राज्यपाल को बताया कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू के अंतर्गत ए.के. सिंह कॉलेज के छात्रों को चांसलर पोर्टल में कई तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

 

इन समस्याओं के कारण छात्रों को पंजीयन (रजिस्ट्रेशन), शैक्षणिक कार्यों  और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में परेशानी हो रही है. मंत्री ने राज्यपाल से आग्रह किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए जाएं, ताकि चांसलर पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान हो सके और छात्रों को बिना परेशानी काम करने की सुविधा मिले.

 

 राज्यपाल ने मामले को गंभीर बताते हुए छात्रों के हित में जरूरी कदम उठाने की बात कही. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उच्च शिक्षा से जुड़े तकनीकी सिस्टम को बेहतर बनाने और समस्याओं को समय पर दूर करने की कोशिश की जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही