Search

 
 
 

झारखंड बंद को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया विफल, बोली- जनता समझ चुकी है भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा

भाजपा की ओर से मंगलवार को की गई झारखंड बंद को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पूरी तरह विफल बताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को अच्छी तरह समझ चुकी है. मंत्री ने छात्र-छात्राओं के आंदोलन को लेकर भाजपा पर आंदोलन को हिंसा और अराजकता की ओर मोड़ने की साजिश का आरोप लगाया
 

Ranchi: भाजपा की ओर से मंगलवार को की गई झारखंड बंद को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पूरी तरह विफल बताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को अच्छी तरह समझ चुकी है. मंत्री ने छात्र-छात्राओं के आंदोलन को लेकर भाजपा पर आंदोलन को हिंसा और अराजकता की ओर मोड़ने की साजिश का आरोप लगाया.


शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि छात्र-छात्राओं को संविधान के तहत अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है. सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस को पूरे मामले में संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. पुलिस-प्रशासन ने भी घटनाक्रम के दौरान संयम बरता और बल का न्यूनतम प्रयोग किया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आंदोलन में असामाजिक तत्वों के होने का आरोप

मंत्री ने कहा कि मीडिया और लाइव प्रसारण के जरिए यह भी सामने आया कि कुछ असामाजिक और राजनीतिक तत्व छात्रों की भीड़ में शामिल होकर आंदोलन को उग्र और भटकाने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने बाहर से लोगों को लाकर आंदोलन को प्रभावित करने के प्रयास को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र-युवाओं के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय पार्टी को उनके भविष्य और समस्याओं पर गंभीरता से बात करनी चाहिए.

 

बोली- आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखें

मंत्री ने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने मुद्दों पर मजबूती से डटे रहें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएं. इसके साथ ही किसी राजनीतिक चक्रव्यूह का हिस्सा न बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों से संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है और उनकी समस्याओं का समाधान सकारात्मक बातचीत के जरिए करने के लिए प्रतिबद्ध है. लोकतंत्र में संवाद ही सबसे बड़ा रास्ता है और सरकार इसी रास्ते पर आगे बढ़ेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही