Search

 
 
 

राजकुमार पासवान की मौत के बाद उनके घर पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

29 जून को दोपहर लगभग 11 बजे राजकुमार पासवान बक्सीडीह रोड झिंझरी मुहल्ला स्थित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ नवीन कुमार सिन्हा के पास हाथ के दर्द का इलाज कराने गए थे. आरोप है कि उस रात दिये गये कथित गलत इंजेक्शन के कारण अगले दिन सुबह राजकुमार पासवान मौत हो गयी.
 

Giridih  :  गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के 28 नंबर भंडारीडीह में राजकुमार पासवान (48) के आवास पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया. उनके साथ नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार भी मौजूद रहे. 


बता दें कि पिछले 29 जून को दोपहर लगभग 11 बजे राजकुमार पासवान बक्सीडीह रोड झिंझरी मुहल्ला स्थित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ नवीन कुमार सिन्हा के पास हाथ के दर्द का इलाज कराने गए थे. आरोप है कि उस रात दिये गये कथित गलत इंजेक्शन के कारण अगले दिन सुबह राजकुमार पासवान मौत हो गयी. 

 


इस मामले मे पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और फरार बताए जा रहे फिजियोथैरेपिस्ट डॉ नवीन कुमार सिन्हा की तलाश तेज कर दी गयी है. नगर विकास मंत्री ने परिजनों से कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा. पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगीय


मंत्री ने राजकुमार की पत्नी, दोनों बेटियों और एकलौते पुत्र को आश्वस्त किया कि पुलिस फरार फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक को जल्द ही पकड़कर लाएगी.


मौके पर उपस्थित नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि आरोपी चिकित्सक की अविलम्ब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेय


परिवार और मोहल्लेवालों ने बताया कि राजकुमार पासवान परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनकी अचानक मौत से परिवार पर गहरा आर्थिक और भावनात्मक संकट उत्पन्न हो गया है. परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही की आशंका जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


मौके पर झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित संतोष पासवान, सुरेश पासवान, प्रदीप पासवान, रामजीत यादव, प्रदीप यादव, अरुण पासवान, अनवर अंसारी, सिराज अंसारी, गौतम पासवान, तरूण पासवान, मनोज तुरी सहित अन्य मौजूद थे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही