Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गृह मंत्रालय ने कोविड गाइडलाइंस को 28 फरवरी तक बढ़ाया

Advertisement
Advertisement
New Delhi : केंद्र सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़े हुए मामलों को देखते हुए देश में मौजूदा कोरोना प्रतिबंधों को 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को निर्देश दिया कि वे अपने स्थानीय और जिला प्रशासन को स्थानीय स्थिति के आकलन के आधार पर रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दें.

कोरोना के खिलाफ बताये गये उपाय लागू रहेंगे

केंद्र सरकार ने कहा है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कोरोना के खिलाफ बताये गये उपाय 28 फरवरी तक लागू रहेंगे. केंद्र सरकार ने यह आदेश तब जारी किया है, जब देश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2,86,384 मामले सामने आये हैं. आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोविड लहर के कारण और नये वैरिएंट की वजह से देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है और सक्रिय मामले बढ़कर 22 लाख से अधिक हो गये हैं. आदेश में कहा गया है हालांकि, अधिकांश सक्रिय मामले तेजी से ठीक हो रहे हैं और अस्पतालों में जाने वालों की संख्या बहुत कम है. फिर भी यह चिंता का विषय है कि 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 407 जिले 10 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट रिपोर्ट कर रहे हैं. इसलिए वायरस के खिलाफ सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है.

सभी सावधानियों का पालन करना चाहिए

गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मैं दोहराना चाहूंगा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी सावधानियों का पालन करना चाहिए और लड़ाई को निराश नहीं करना है. भल्ला ने कहा कि 21 दिसंबर 2021 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मानकों को स्थानीय स्थिति के आकलन के आधार पर उचित रोकथाम उपाय करना जारी रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें-  तीन">https://lagatar.in/strengthen-india-central-asia-connectivity-in-three-years-modi/">तीन

साल में भारत- मध्य एशिया कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएं : मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही