Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाबालिग ने 45 साल के व्यक्ति पर यौन शौषण का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Ranchi :  15 वर्षीय नाबालिग ने 45 साल के व्यक्ति पर  यौन शौषण का आरोप लगाया है. उसने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग की मौसी ने उसकी शादी अपने 45 साल के भतीजे से जबरन शादी करा दी थी. जिसके बाद उसके भतीजे ने नाबालिग का ना सिर्फ  यौन शोषण किया बल्कि उसे गर्भवती भी कर दिया. (पढ़ें, मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/odisha-train-accident-chief-minister-hemant-soren-expressed-grief/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर शोक जताया)

पांचवीं कक्षा की छात्रा है नाबालिग

थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग खूंटी में पढ़ती है. वह कक्षा पांचवीं की छात्रा है. 4 नवंबर 2022 को वह अपनी मां के पास पैसे लेने रांची आयी थी. जैसे ही वह बिरसा चौक पर पहुंची, तो वहां उसकी सौतेली मौसी और ममेरा भाई मिला. दोनों ने उसे रोका. दोनों बाइक पर बैठे हुए थे. उसे बाइक पर बैठने को कहा गया. छात्रा के अनुसार, जब उसने कहा कि मुझे पैसे लेने के लिए मां के पास जाना है तो दोनों ने कहा कि पहले मेरे यहां चलो. बाद में तुमको मां के यहां छोड़ देंगे. फिर वह दोनों के साथ बाइक पर बैठ गयी. इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/latehar-awareness-rally-on-world-cycle-day/">विश्व

साइकिल दिवस : लातेहार में निकाली गयी जागरूकता रैली

उसे कमरे में बंद कर दिया गया

उसे मौसी  अपने घर (रीतूडीह,वाटर टैंक, थाना-माराफरी, जिला-बोकारो) लेकर चली गयी. जब वो वहां पहुंची तो उससे कहा गया  कि तुम अब यहीं रहकर पढ़ाई करो और  घर का कुछ काम कर दिया करो. इसके बाद वो वहीं रहने लगी. लेकिन 7 दिन बाद ही उसका ममेरा भाई (सौतेला) छेड़छाड़ करने लगा. जब उसने विरोध किया तो किसी ने उसका साथ नहीं दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया गया. आंगन में निकलने पर बाहर का दरवाजा बंद कर दिया जाता था. ताकि वो बाहर नहीं निकल सके. पीड़ित छात्रा के अनुसार, स्कूल में नाम लिखाने के बजाय 15 दिन के बाद तीन आदमियों की उपस्थिति में उसकी शादी कराने का ढोंग रचा गया. ताकि वह विरोध नहीं कर सके.  उसके होने वाले ससुर ने कुछ मंत्र पढ़कर शादी हो जाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमुई">https://lagatar.in/in-jamui-samrat-chaudhary-attacked-the-cm-said-that-bihar-will-have-to-be-made-nitish-free-in-the-coming-days/">जमुई

में सम्राट चौधरी ने बोला CM पर हमला, कहा आने वाले दिनों में बिहार को नीतीश मुक्त बनाना होगा

शादी कराने के बाद उसके साथ किया गया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया. एक माह बाद उसके ससुर कमरे में आये और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. साथ ही कहा कि अब उसके साथ भी रहना पड़ेगा. जब उसने विरोध किया तो वो कमरे से बाहर निकल गये. इसके बाद उसके ससुर ने दबाव बनाना शुरू किया कि वो अपनी मां से 20 हजार रुपये मांगकर लाये. प्राथमिकी के अनुसार,  8 मई को पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर बस से रांची आ गयी. उसने बस स्टाफ के फोन से मां से बात की. छात्रा जब रांची पहुंची तो उसकी मां उसे कांटाटोली बस स्टैंड से घर ले गयी. इसके बाद उसकी मां उसे  सदर अस्पताल जांच कराने ले गयी को पता चला कि वह 4 माह की गर्भवती है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/200-fishermen-released-from-pakistan-and-returned-to-india-still-265-fishermen-are-in-jail/">पाकिस्तान

से 200 मछुआरे रिहा होकर भारत लौटे, अभी भी 265 मछुआरे जेल में बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही