Search

 
 
 

रांची : रातू इलाके से नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता, हत्या की आशंका

राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड से एक 13 साल की नाबालिग लड़की 12 दिनों से लापता है. लड़की के घर से खून के धब्बे मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर दी गई है.
 
लड़की के घर के बाहर पुलिस की तैनाती

Ranchi : राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड से एक 13 साल की नाबालिग लड़की 12 दिनों से लापता है. लड़की के घर से खून के धब्बे मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर दी गई है. 

 

पुलिस ने लड़की के घर को सील कर दिया है और बाहर में पुलिस की तैनाती की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, फॉंरंसिक टीम घटनास्थल पर जाएगी और साक्ष्य जुटाएंगी, ताकि मामले में आगे की जांच की जा सके. 

 

बताया जाता है कि लड़की अपने परिचित के घर पर रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी. लेकिन बीते 12 दिनों से वह लापता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, घरवाले लड़की के साथ अक्सर मारपीट करते थे और उसे किसी से बातचीत करने नहीं देते थे. आरोप है कि लड़की को टॉर्चर किया जा रहा था. 

 

Uploaded Image

पुलिस ने घर को किया सील

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

यह मामला कई दिनों से छिपी हुई थी. लेकिन किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी रातू थाने की पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जांच की तो यह बात सामने आई है कि लड़की अबतक लापता है और घर में खून के धब्बे मिले हैं.

 

बिहार में नहीं मिली लड़की

रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने इस संबंध में बताया कि पुलिस की टीम बिहार गई थी. लेकिन लड़की वहां नहीं मिली. घर में जो खून के धब्बे मिले हैं, उसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी.  फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही