Ranchi: झारखंड विधानसभा के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हजारीबाग जिला के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों और समस्याओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और कहा कि प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

