Search

 
 
 

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर पॉक्सो केस में कोर्ट में दर्ज हुआ पीड़िता का बयान

13 नवंबर को विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसी दिन देर शाम पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई थी.
 
भूषण बाड़ा
  • BNSS की धारा 183 के तहत न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हुई बयान की रिकॉर्डिंग,
  • 13 नवंबर को विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

Ranchi/Simdega: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में शनिवार, 14 नवंबर को पीड़िता का बयान न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज किया गया. BNSS की धारा 183 के तहत बयान की रिकॉर्डिंग की गई.

 

इससे पहले 13 नवंबर को विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसी दिन देर शाम पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई थी.

 

वहीं  विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है. उनका कहना है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से साजिश के तहत यह मामला सामने लाया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही