Search

बेगूसराय: बदमाशों ने की दंपति और बच्ची की निर्मम हत्या

Begusarai: घर में घुसकर बदमाशों ने पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. बदमाशों ने पहले गला काटा, फिर उनके चेहरे पर एसिड डाल कर फरार हो गए. इसमें दंपति और एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर है. घटना शुक्रवार रात की बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर के वार्ड नंबर-12 ठठ्ठा रसीदपुर की है. घटना के बाद शनिवार सुबह को पड़ोसियों ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतकों की पहचान संजीवन महतो (40), पत्नी संजीता देवी और बेटी सपना कुमारी (10) के रूप में हुई है. वहीं 7 साल के बेटे अंकुश कुमार की हालत गंभीर है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई.
इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश

: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp