Search

 
 
 

राज्यपाल के कार्यक्रम में जिला स्पेशल ब्रांच के कर्मी से हुई एक्सीडेंटल फायरिंग, एक जवान घायल

 
Hazaribagh : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के कार्यक्रम में तैनात हजारीबाग स्पेशल ब्रांच के कर्मी की सर्विस रिवॉल्वर से एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई. इस घटना में स्पेशल ब्रांच में सेवा दे रहे बालगोविंद उर्फ राहुल कुमार जख्मी हो गए. उनका इलाज हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. दरअसल गुरुवार को हजारीबाग में राज्यपाल का एक दिवसीय दौरा था. उन्होंने मेरु स्थित बीएसएफ के दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया. उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार हुटपा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और वहां परिसंपत्तियों का वितरण किया. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही राज्यपाल के निकलने का समय हुआ. वैसे ही स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी-अपनी गाड़ी में बैठ गए. गाड़ी पर बैठने के बाद राज्यपाल का काफिला निकलने वाला ही था कि घटना घट गई. सेकेंड स्कॉट गाड़ी में स्पेशल ब्रांच के तीन कर्मी बैठे हुए थे. दो पिछली और एक आगे की सीट पर थे. पीछे में बैठे दोनों कर्मियों ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर सीट पर रख दी. इसी बीच पिंटू कुमार के हाथ से फायरिंग हो गई. इससे गाड़ी में बैठे स्पेशल ब्रांच के कर्मी बालगोविंद के पैर में गोली लग गई. इससे वह घायल हो गए. उन्हें तत्काल हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने के बाद दूसरे कर्मी और स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार घायल बालगोविंद उर्फ राहुल कुमार खतरे से बाहर हैं. इसे भी पढ़ें : आरसीपी">https://lagatar.in/rcp-singh-joins-bjp-says-nitish-kumar-is-pm-pm-means-paltimar/">आरसीपी

सिंह बीजेपी में हुए शामिल, कहा-नीतीश कुमार PM हैं, पीएम मतलब पल्टीमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही