Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल अटैक, सैकड़ों लोगों की मौत, भारी तबाही

  • दो घंटे में 75 मिसाइल दागे गये
Kiev : यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में कुछ दिन की शांति के बाद सोमवार तड़के मिसाइल की आवाज के साथ जोरदार धमाके सुने गए. खबर है कि दो घंटे में 75 मिसाइल दागे गये. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू के मुख्यालय को भी रूस की ओर से निशाना बनाए जाने की रिपोर्ट है. इस धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं. मृतकों का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है. अबतक 8 लोगों के मारे जाने और 24 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गयी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रूस हमें इस धरती से मिटाना चाहता है.

कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में विस्फोट

कीव के मेयर विताली क्लित्चको ने भी कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में विस्फोट होने की जानकारी दी. इस इलाके में कई सरकारी कार्यालय हैं. इस हादसे में हताहत हुए लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है. कीव के मेयर के हवाले से बताया गया कि शहर की इमारतों से सुबह-सुबह काला धुएं के बादल उठते देखे जा सकते थे. विस्फोट स्थानीय समयानुसार लगभग सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर हुआ. धमाकों से आसमान में उठते काले धुएं के साथ ही यूक्रेन की राजधानी में हवाई हमले के सायरन बजने की भी आवाजें भी सुनाई दी.

रूस ने उतारे आत्मघाती ईरानी ड्रोन

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस हमलों की संख्या में इजाफा करने के साथ बड़े धमाकों को भी अंजाम दे रहा है. इसीलिए हाल ही में रूस की तरफ से यूक्रेन में 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे गए हैं. ड्रोन के जरिये छह से ज्यादा विस्फोट किए जा चुके हैं. वेबसाइट मिलिट्री फैक्टरी के अनुसार आत्मघाती ड्रोन और मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहन (यूसीएवी) विस्फोटकों से भरे होते हैं. इससे यूक्रेन के कई इलाकों में बड़ी मात्रा में तबाही होने की आशंका है. इधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर किये गये हमले को यूक्रेनी विशेष सेवाओं द्वारा किया गया ‘‘आतंकी कृत्य’’ करार दिया है.

 50 अपार्टमेंट और 20 मकान क्षतिग्रस्त, 17 की मौत

इससे पहले यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में बीती रात एक अपार्टमेंट पर हुए रूसी हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. और दर्जनों लोग घायल हो गए. बीती रात शहर पर रॉकेट हमले किए गए, जिसमें कम से कम 20 मकान और 50 अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए. यूक्रेन की सेना ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें दर्जनों लोग हताहत हुए हैं. हमले का शिकार हुई एक इमारत में रहने वाली तेतयाना लाजुन्को (73) और उनके पति ओलेस्की हमले की चेतावनी देते सायरन की आवाज सुनते ही अपार्टमेंट में सबसे ऊपरी तल पर जाकर छुप गए. हालांकि विस्फोट में उनकी जान तो बच गई लेकिन खौफ अब भी बाकी है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/6631.jpg"

alt="" width="948" height="533" />

रूस से जोड़ने वाले एक पुल पर विस्फोट हुआ था

इससे पहले शनिवार को क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस से जोड़ने वाले एक पुल पर विस्फोट हुआ था, जिसके कारण पुल आंशिक रूप से ढह गया था. रूस इसी पुल के रास्ते दक्षिणी यूक्रेन में युद्ध के लिए सैन्य साजो-सामान भेजता है. रूसी परिवहन मंत्रालय ने रविवार को टेलीग्राम पर कहा कि क्रीमिया और रूस के बीच यात्री ट्रेन की आवाजाही बीती रात निर्धारित समय के अनुसार फिर से शुरू हो गई है. रविवार को एक अन्य टेलीग्राम पोस्ट में मंत्रालय ने कहा कि क्रीमिया और रूस की मुख्य भूमि के बीच कारों की आवाजाही जारी है. पहली आवाजाही स्थानीय समयानुसार 2 बजे से कुछ समय पहले शुरू हुई.
इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-babita-devi-is-missing-for-6-days-relatives-issued-number-and-appealed-to-give-information/">लातेहार

: 6 दिनों से लापता है बबिता देवी, परिजनों ने नंबर जारी कर जानकारी देने की अपील की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही