Search

 
 
 

परीक्षा के डर से पलंग के नीचे छिपी किशोरी, पूरे शहर में ढूंढती रही चतरा पुलिस

जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बसंत विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक किशोरी अचानक लापता हो गई.
 

Chatra :   जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बसंत विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक किशोरी अचानक लापता हो गई. 

 

परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद इस संबंध में पिपरवार थाना को सूचना दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत खोजबीन शुरू की.

 

आसपास के इलाकों में छानबीन और संभावित ठिकानों पर जांच की गई. कई घंटों की मशक्कत के बाद जो सच सामने आया, उसने सबको चौंका दिया.

 

किशोरी खटाल कॉलोनी स्थित अपने फूफा के घर में पलंग के नीचे छिपी मिली.  पूछताछ में उसने बताया कि वह परीक्षा के डर से घर से निकल गई थी और डांट या दबाव के भय से छिपकर बैठी थी.

 

 

किशोरी की सकुशल बरामदगी के बाद परिवार और पुलिस ने राहत की सांस ली. घटना के बाद पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर पढ़ाई को लेकर अनावश्यक दबाव न बनाएं और उनसे खुलकर बात करें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही