Search

 
 
 

पलामू: गायब महिला का शव बंद पत्थर माइंस से बरामद

 
Medininagar: छतरपुर थाना क्षेत्र के डंड़टुट्टा के गणेश यादव की पत्नी राजमनिया देवी (49 वर्ष) का शव बंद हो चुके डंड़टुट्टा माइंस के पानी भरे गड्ढ़े से बरामद किया गया. इस घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त महिला पिछले तीन दिन से अपने घर से गायब थी. उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर छतरपुर थाना में आवेदन दिया था. डंड़टुट्टा गांव के समीप ही बंद हो चुका ओपन पत्थर खदान है जो काफी गहरा है और जिसमें पानी भरा है. गांव के बच्चे खतरों से खेलते हुए इसमें नहाने जाते हैं. एक बच्चा जब वहां नहाने गया तो उसने पानी में महिला का शव देखा तो इसकी सूचना गांव वालों को दी. ग्रामीणों ने गड्ढे से शव निकालकर छतरपुर पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-doctor-duped-of-rs-30-lakh-cyber-criminals-carried-out-the-crime-by-digital-arrest/">रांची

: डॉक्टर से 30 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही