Search

 
 
 

रांची बंद का मिला जुला असर

 
Ranchi: राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले वर्ष 2023 में मोरहाबादी में बापू वाटिका के समक्ष वीर भगत सिंह कि प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जिसे नगर निगम द्वारा हटा दिया गया था. उसके बाद लगातार राष्ट्रीय युवा शक्ति प्रतिमा के स्थापन के लिए शातिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही थी. लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई. उसके बाद राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले सोमवार को मशाल जुलूस कर मंगलवार को रांची बंद का आह्वान किया था. राजधानी में बंद का मिला जुला असर रहा, कुछ जगहों जैसे हरमू, विद्यानगर, पिस्का मोड़ पर 10 बजे बंदी का असर दिखा. राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक, अपर बाजार, मोरहाबादी, लालपुर में बंद का कोई खासा असर नहीं था. मेन रोड में सभी दुकानें सजी हुई थीं. वहीं अन्य जगहों पर दोपहर से ही चहल-पहल शुरू हो गई. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/now-garbage-collection-will-be-done-by-ev-vehicles-in-ranchi-the-corporation-has-made-special-preparations/">रांची

में अब EV वाहनों से होगा कचरा उठाव, निगम ने की खास तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही