Search

 
 
 

Latehar News: वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक, किया पौधरोपण

विधायक प्रकाश राम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबों को आगे आने की जरूरत है. पर्यावरण संरक्षण हम सबों की सामूहिक जिम्मेदारी है.
 
Latehar News

Latehar: विधायक प्रकाश राम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबों को आगे आने की जरूरत है. पर्यावरण संरक्षण हम सबों की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि वृक्ष न सिर्फ हमारी बल्कि हमारे आने वाली पीढ़ियों की भी रक्षा करती है. हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना चाहिए. विधायक चंदवा प्रखंड के सिकनी पंचायत भवन के पास आयोजित 77वें वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

Uploaded Image

यह कार्यक्रम वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया. अपने संबोधन में विधायक ने आगे कहा कि सिर्फ पौधा लगाने से कुछ नहीं होगा, हमें उस पौधे का संरक्षण व नियमित देखभाल भी आवश्यक है. इस मौके पर विधायक व डीएफओ ने पौधरोपण किया. 

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम में वन विभाग की टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुगत कर लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, रविकांत पासवान, राजदेव प्रसाद समेत वन विभाग के अन्य कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही