Search

 
 
 

विधायक भूषण बाड़ा ने जख्मी युवक को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

 
Simdega : विधायक भूषण बाड़ा जख्मी हालत में सड़क में पड़े एक युवक को सेवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. साथ ही वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करवा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. बताया गया कि सोमवार की रात विधायक भूषण बाड़ा केरसई से एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने वाहन से लौट रहे थे. इसी क्रम में टैसेरा के पास सड़क किनारे जख्मी हालत में एक युवक दिखाई दिया. विधायक ने दरियादिली दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और उतरकर जख्मी हालत में पड़े युवक को अपनी गाड़ी में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवई पहुंचे. प्राथम‍िक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भ‍िजवाया. घायल युवक की पहचान पालेडीह निवासी रोहित बाड़ा के रूप में हुई है. मौके पर अजीत लकड़ा, बन्नू, सुमित आदि उपस्थित थे. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही