Search

 
 
 

लातेहार: विधायक ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

 
Latehar: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने शनिवार को बरवाडीह प्रखंड के खुरा पंचायत के गुलजारबाग में संचालित दारूउलूम कदरिया अबदालिया में विधायक मद से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. सामुदायिक भवन के उद्घाटन के पहले मदरसा के संस्थापक शबा कादरी के नेतृत्व मे विधायक रामचंद्र सिंह का स्वागत किया गया. विधायक और अन्य लोगो के द्वारा सयुंक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद विधायक ने कहा कि समाज के विकास और विशेष तौर पर शिक्षा के लिए काम करने वाले हर उस संस्था की मदद करने की जरूरत है ताकि हमारा समाज शिक्षित और जागरूक हो सके. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, अनिल सिंह, रविन्द्र राम, मुन्ना खान, सजमीर अंसारी, सेख फिरोज, गुडु अंसारी व शाहरुख खान समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश

: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही