Search

 
 
 

रजवार महासम्मेलन में पहुंचे विधायक कमलेश सिंह, बोले- हुसैनाबाद में बनेगा रजवार भवन

 

सुहैल देव की प्रतिमा भी की जायेगी स्थापित, तोरण द्वार भी बनेंगे

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद टाउन हाल में रजवार महासम्मेलन का आयोजन किया गया. भारतीय रजवार विकास संघ हुसैनाबाद ने इसका आयोजन किया था. सम्मेलन में रजवार समाज ने मुख्य अथिति के तौर पर हुसैनाबाद विधायक सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह व युवा नेता सूर्या सिंह को आमंत्रित किया. मौके पर पहुंचे अतिथियों का समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया. उन्हें राष्ट्रवीर चक्रवर्ती सम्राट महाराज सुहैल देव की तस्वीर भेंट की. इस मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में रजवार समाज की स्थिति काफी बदहाल है. सभी ने इन्हें इस्तेमाल किया, किसी ने ईमानदारी से इनके उत्थान के लिए कार्य नहीं किया. हुसैनाबाद के रजवार समाज के साथ एनसीपी हमेशा खड़ी है. इनके सुख दुःख में वह हमेशा साथ रहते हैं. उन्होंने कहा कि रजवार भवन का वह निर्माण कराने के साथ-साथ सुहेल देव जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. उन्होंने कहा कि वह समाज के साथ हमेशा खड़े हैं. उन्हें जब कभी जरूरत महसूस हो सीधे अपनी बात रख सकते हैं. युवा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि रजवार समाज के साथ उनका परिवार शुरू से रहता है. उन्होंने कहा कि इस समाज के लोगों के विकास और उत्थान के लिए वह हमेशा चिंतित रहते हैं. इस समाज को उचित हक दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. इस समुदाय के लोग मुख्य रूप से कृषि पर आधारित हैं. उन्हें कृषि के लिए पानी समेत जो भी जरूरत होगी मुहैया कराने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें : डुमरी">https://lagatar.in/13-august-read-the-big-news-of-jharkhand-and-the-country-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">डुमरी

उपचुनाव : संयुक्त प्रचार करेगा ”इंडिया”, मंत्री का काफिला गुजरते ही धनबाद में फायरिंग, टेंडर हुआ, चावल नहीं मिला, झारखंड के 44 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित समेत कई अहम खबर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि रजवार विकास संघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत रजवार ने कहा कि रजवार समाज के अधिकतर लाेग खेती बाड़ी कर अपना जीवन यापन करता है. रजवार जो कहता है, वही करता है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के द्वारा रजवार को उचित स्थान देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया व आभार जताया. उन्होंने कहा कि कमलेश कुमार सिंह रजवार समाज को जो सम्मान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता. सम्मेलन का संचालन ओपी रजवार ने किया. सम्मेलन में रामनाथ ब्यास ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. मौके पर जुगा रजवार, डाॅ. लखदेव रजवार, महेंद्र रजवार, शंकर रजवार, रामनाथ ब्यास, शिवप्रसाद रजवार, ओम प्रकाश राजवंशी, नरेश रजवार, विजय राजवंशी, शिव प्रसाद रजवार, जुगा रजवार, ओमप्रकाश राजवंशी मुखिया, प्रमोद रजवार के अलावा हजारों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बेगूसराय">https://lagatar.in/criminals-unbridled-in-begusarai-deputy-chief-fired-with-bullets-death/">बेगूसराय

में अपराधी बेलगाम, उप मुखिया को गोलियों से भूना, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही