Search

 
 
 

गिरिडीह नगर निगम चौक से कल्याणडीह तक फोरलेन सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

 

5.7 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर होंगे 39 करोड़ रुपए खर्च

Giridih : गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नगर निगम चौक से पचंबा ऊपनगरी तक बनने वाली फोरलेन सड़क का सोमवार को शिलान्यास किया. 5.7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 39 करोड़ रुपए लागत आएगी. सड़क की चौड़ाई 21 मीटर होगी. विधायक ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण होने से शहर में रोज-रोज की सड़क जाम से मुक्ति मिलेगी. अभी पचंबा से नगर निगम चौक तक पहुंचने में लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस समस्या से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवगत कराया गया था. उनकी पहल पर ही यह योजना स्वीकृत हुई है. सड़क की जद में कुछ घर आएंगे, इसलिए संबंधित लोगों को इस नुकसान का सहने के लिए तैयार रहना चाहिए. क्योंकि शहर वासियों की सुविधा के लिए इस सड़क का निर्माण जरूरी है. योजनाएं रोज-रोज नहीं बनतीं. सड़कों की चौड़ाई से पूरे समाज को लाभ मिलेगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता के प्रति सजग रहने की अपील की. विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पचंबा में सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी. इंजीनियरिंग व यूनिवर्सिटी निर्माण के बाद पचंबा शिक्षा का हब बनेगा. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, शाहनवाज अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-laid-the-foundation-stone-of-kalki-dham-temple-said-the-cycle-of-times-has-changed/">पीएम

मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का किया शिलान्यास, कहा- समय का चक्र बदल गया है...
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही